लोकल स्टोरी

राज्य स्वायत्त शासन कर्मचारी परिषद उत्तर प्रदेश जनपद शाखा नगर पालिका परिषद इटावा की बैठक संपन्न

इटावा एक्सप्रेस राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र

इटावा दिनांक 5- जून-2022 को राज्य स्वायत्त शासन कर्मचारी परिषद उत्तर प्रदेश जनपद शाखा नगर पालिका परिषद इटावा की आवश्यक बैठक परिषद के प्रांतीय महामंत्री राजीव यादव की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद इटावा के कर्मचारी संघ के कक्ष संख्या 27 में सम्पन्न हुई
बैठक में कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री राजीव यादव एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री अरविन्द प्रताप धनगर, एसोसिएशन के प्रांतीय. उपाध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता, कर्मचारी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश संगठन मंत्री प्रमोद राजपूत  न्याय विभाग, एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रजनीश राठौर कर्मचारी नेता रामविलास, अनिल वाजपेई, महेंद्र सिंह यादव, आनन्द शुक्ला, अनिल यादव सियाराम सक्सेना, वृजेश दुबे, वीरेन्द्र वर्मा, वृजमोहन यादव, इरफान, सतेन्द्र महेश्वरी, जितेन्द्र वाजपेई, शमशाद अहमद, नीलू दुबे, मंजीत कठेरिया, का पालिका के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की वेतन बढ़ोत्तरी के उपलक्ष्य में भव्य सम्मान किया गया

बैठक को सम्बोधित करते हुए कर्मचारी शिक्षक  वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश प्रांती महामंत्री अरविंद धनगर ने कहा कि पालिका कर्मचारियों की न्यायोचित पांच सूत्रीय मांग पत्र का निस्तारण पालिका प्रशासन को समय रहते कर देना चाहिए उन्होंने कहा कि नये ठेकेदार द्वारा 13लाख ,17 हजार, 114 रुपए प्रतिमाह आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के खातों में वेतन कम डाला जा रहा है इसकी जाँचकर ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही की जानी चाहिए | प्रदेश उपाध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि कर्मचारी सहयोग नीति के आधार पर पालिका कर्मचारियों की जायज मांगो के समर्थन में उनके आंदोलन में सहयोग एंव समर्थन करेंगें | कर्मचारी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन. के प्रदेश संगठन मंत्री प्रमोद राजपूत ने कहा कि पालिका के स्थायी एवम आउटसोर्सिंग कर्मचारी काफी लंबे समय से अपनी मांगों को मनवाने के लिए पालिका प्रशासन से पत्राचार एंव व्यक्तिगत भेंट कर मांगों की पूर्ति करने के लिए प्रयासरत है किंतु पालिका प्रशासन की हठधर्मी के चलते उनकी सही मांगों का निदान नहीं हो पा रहा है | परिषद के जिला महामंत्री सुनील वर्मा ने कहा कि पालिका कर्मचारियों की मांगो को मनवाने का आंदोलन ही एक मात्र रास्ता है जो किया जायेगा | कर्मचारी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन. के जिलाध्यक्ष रजनीश राठौर ने कहा कि पालिका के आउटसोर्सिंग तमाम कर्मचारियों का पी. एफ. पुराने ठेकेदार द्वारा जमा नहीं किया गया है जिसके कारण पालिका के आउटसोर्सिंग अल्प वेतन भोगी कर्मचारियों में पालिका प्रशासन के विरोध में भारी रोष व्याप्त है | उन्होंने कहा कि पालिका प्रशासन ने पी.एफ. शीघ्र न जमा कराया तो पालिका के हजारों आउटसोर्सिंग कर्मचारी आंदोलन को मजबूर होगे राज्य स्वायत्त शासन सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मुनेश यादव ने कहा कि पालिका के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का 7 माह का एरियर बकाया है जिसका भुगतान अभी तक नहीं किया गया है जबकि कई बार कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता में पालिका प्रशासन द्वारा आश्वासन दिये गये कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के एरियर का भुगतान शीघ्र करवा दिया जायेगा | फिर भी अभी तक कोई कार्यवाही न होने के कारण पालिका कर्मचारी आंदोलन की राह पर जाने को मजबूर है जलकल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा ने कहा कि वर्ष 2018 से पालिका के जलकल विभाग के कर्मचारियों के ओवरटाइम का भुगतान नही किया जा रहा है जबकि कई बार लिखित रूप से पालिका प्रशासन को अवगत कराया गया कि जलकल विभाग के स्थायी कर्मचारियों के ओवरटाइम का भुगतान शासनादेश के अनुसार शीघ्र करवाया जाये | किंतु 3 वर्ष से अधिक समय व्यतीत होने के उपरांत भी पालिका प्रशासन हम लोगों की जायज मांग को सुनने को तैयार नहीं है | बैठक के अंत में बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपने अध्यक्षी सम्बोधन में परिषद के प्रांतीय महामंत्री राजीव यादव ने कहा कि पालिका प्रशासन की हठधर्मी के चलते हुए पालिका के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा जो किसी कीमत पर वर्दाश्त नहीं किया जायेगा | उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के पी. एफ. जमा न होने की शिकायत कई बार अध्यक्ष महोदया से की गई | फिर भी पूर्व ठेकेदार द्वारा पी. एफ. का भुगतान नही किया जा रहा है | उन्होंने कहा कि जलकल विभाग के कर्मचारियों का अतिरिक्त वेतन का भुगतान 3 वर्ष से नहीं हो रहा है जो न्याय संगत नहीं है | उन्होंने कहा कि पालिका प्रशासन को शीघ्र ही अंतिम नोटिस दिया जायेगा | फिर भी पालिका कर्मचारियों की 5 सूत्रीय मांगों का निस्तारण नहीं किया जाता है तो जिले के अन्य कर्मचारी संघटनों को लेकर नगर पालिका परिषद इटावा में बड़ा आंदोलन किया जायेगा | जिसकी समस्त जिम्मेदारी पालिका प्रशासन की होगी | बैठक में नगर पालिका के सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे |
इटावा एक्सप्रेस के लिए विनीत कुमार की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button