चौ. सुघर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने स्व. मुलायम सिंह यादव जी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
रिपोर्ट इटावा एक्सप्रेस

चौ. सुघर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने स्व. मुलायम सिंह यादव जी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
जसवंतनगर (इटावा)। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व रक्षा मंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी की पुण्यतिथि पर चौ. सुघर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, जसवंतनगर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव ने नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव जी ने अपने राजनीतिक जीवन में किसानों, युवाओं और समाज के कमजोर वर्गों के हितों के लिए कार्य किया। उनका राजनीतिक सफर संघर्ष और जनसेवा से जुड़ा रहा।उन्होंने कहा कि नेताजी के विचारों और सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से प्रेरणा लेकर समाज और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक योगदान देना चाहिए।कार्यक्रम में संस्थान के ग्रुप डायरेक्टर डॉ. संदीप पाण्डेय, प्रबंधन समिति के सदस्य अशांक हनी यादव, डॉ. रीमा मंडल, डॉ. प्रदीप यादव, गौरव यादव, डॉ. जितेंद्र यादव, रविंद्र सिंह, फ्रांसिस एवं मनीष चौधरी सहित संस्थान का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।




