जन जन की बातलोकल स्टोरी

विद्वान वरिष्ठ अधिवक्ता श्री सुभाष त्रिपाठी के आकस्मिक निधन से इटावा में शोक की लहर

इटावा एक्स्प्रेस संपादक राजीव यादव RNI No UPHIN50151

इटावा के प्रकांड विद्वान वरिष्ठ अधिवक्ता श्री चंद्रमौलेश्वर त्रिपाठी सुभाष त्रिपाठी के आकस्मिक निधन से इटावा में दौड़ी शोक की लहर  एडवोकेट सुभाष त्रिपाठी की बेटी ने नम आंखों से उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी अन्त्येष्टि के वक़्त उनके चाहने वाले लोग फूट फुट कर रो पड़े, गरीबों के लिए मसीहा कहे जाने वाले व गरीब दुखी को न्याय दिलाने के लिए सदैव तत्पर रहने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता श्री चंद्रमौलेश्वर त्रिपाठी “सुभाष त्रिपाठी” ने कल गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली  जैसे ही इटावा वासियों को एडवोकेट सुभाष त्रिपाठी के आकस्मिक निधन की जानकारी प्राप्त हुई समूचे क्षेत्र में लोगों में शोक की लहर दौड़ गयी व उनके चाहने वालों पर अचानक दुख का पहाड़ टूट पड़ा,  एडवोकेट सुभाष त्रिपाठी के आकस्मिक निधन के बाद उनके आवास पर जिले के अधिकतम अधिवक्ता व तमाम लोग पहुंच गए व दुखी परिवार को इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाते रहे एडवोकेट सुभाष त्रिपाठी मूल रूप से बकेवर से सटे गांव कुड़णिया के रहने वाले थे स्वर्गीय एडवोकेट श्री चंद्रमौलेश्वर त्रिपाठी “सुभाष त्रिपाठी” को  विनम्र श्रद्धांजलि व ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दुख की इस घड़ी में उनके परिवार को सांत्वना प्रदान करें व पुण्यात्मा को श्री चरणों मे स्थान दें

इटावा एक्स्प्रेस से राजीव यादव की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button