जन जन की बातप्रशासनराज्य
Trending

गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर TSI सूबेदार सिंह को मिला उत्कृष्ट पदक

इटावा एक्सप्रेस सम्पादक राजीव यादव

गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर TSI सूबेदार सिंह को मिला उत्कृष्ट पदक। इटावा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर इटावा पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य एवं सराहनीय सेवाओं के लिए इटावा के TSI सूबेदार सिंह को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने उन्हें उत्कृष्ट पदक प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की। सम्मान समारोह के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किए गए TSI सूबेदार सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस सम्मान से पुलिस विभाग में उनके प्रति सम्मान और उत्साह का माहौल देखने को मिला। TSI सूबेदार सिंह को मिले इस सम्मान पर इटावा जनपदवासियों के साथ-साथ इटावा एक्सप्रेस समाचार पत्र की पूरी टीम ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button