जन जन की बातराजनीतिलोकल स्टोरी

नीरज तिवारी निर्विरोध निर्वाचित हुए सिंचाई कर्मचारी संघ के जिला मंत्री

राजीव यादव सम्पादक इटावा एक्सप्रेस

नीरज तिवारी निर्विरोध निर्वाचित हुए सिंचाई कर्मचारी संघ के जिला मंत्री

नई जिला कार्यकारिणी का गठन, मनोज कुमार बने जिलाध्यक्ष

इटावा। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश की इटावा जिला शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित आमसभा की बैठक में कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से आगामी दो वर्षों के लिए पांच पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन किया।

नई कार्यकारिणी में मनोज कुमार को जिलाध्यक्ष, नीरज कुमार तिवारी को जिला मंत्री, धनराज सिंह गौर को जिला उपाध्यक्ष, बबलू सिंह को जिला उपमंत्री तथा सुरजन सिंह को जिला कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया।

नवनिर्वाचित जिला मंत्री नीरज कुमार तिवारी ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन किया जाएगा। कर्मचारियों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से उचित स्तर तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि एनपीएस के विरोध और ओपीएस (पुरानी पेंशन योजना) की बहाली की लड़ाई में संगठन मजबूती से कर्मचारियों के साथ खड़ा रहेगा। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय या उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए संगठन पूरी मजबूती से आवाज उठाएगा।वहीं, नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान और संगठन की मजबूती उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। सभी कर्मचारियों को एकजुट कर संगठन को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा तथा कर्मचारी हित से जुड़े मुद्दों को उचित मंच पर मजबूती से उठाया जाएगा।संघ के प्रांतीय नेतृत्व ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को आगामी दो वर्षों के लिए जिला शाखा के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी है। निर्वाचन के बाद कर्मचारियों एवं संगठन से जुड़े अशाराम, उमेश चंद्र, दारा सिंह, कुलदीप, लल्ला अग्निहोत्री एवं अमित वर्मा सहित अन्य सदस्यों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

ब्यूरो रिपोर्ट  इटावा एक्सप्रेस

Related Articles

Back to top button