अपराधजन जन की बातताजा ख़बरेंप्रशासनब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यलोकल स्टोरीविश्वशिक्षा

कुलदीप गुप्ता उर्फ संटू की गिरफ्तारी हेतु 25,000 रूपए का इनाम घोषित

इटावा एक्सप्रेस राजीव यादव 9219240048

कुलदीप गुप्ता उर्फ संटू की गिरफ्तारी हेतु 25,000 रूपए का इनाम घोषित

बीते 26 सितंबर को उत्पीड़न से तंग आकर यमुना नदी में छलाँग लगाकर अपनी जान देने वाले शिक्षक कर्मचारी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व नगरपालिका कर्मियों की आवाज बुलंद कर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़कर न्याय दिलवाने का काम करने वाले नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक राजीव यादव आत्महत्या केस में आज अध्यक्ष पति व पूर्व अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता उर्फ संटू की गिरफ्तारी हेतु इटावा एसएसपी द्वारा 25 हजार का इनाम घोषित किया है।। आत्महत्या मामले में 5 लोगो पर हुई थी एफआईआर राजीव यादव आत्महत्या मामले में उनके पुत्र सिद्धार्थ यादव ने 5 लोगो के खिलाफ पिता को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने,उनका उत्पीड़न करके आत्महत्या के लिए विवश करना जैसे कई और संगीन आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज करने का प्रार्थना पत्र दिया था जिस पर थाना कोतवाली में नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति गुप्ता,पूर्व अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता संटू,अधिषासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा,सेवानिवृत्त पेशकार अतर सिंह सेंगर,सेवानिवृत्त कार्यालय अधीक्षक सुनील वर्मा को आरोपी बनाकर नामजद कर मुकदमा अपराध संख्या 206/2025 धारा 108/352/351(3) बीएनएस दर्ज किया था।। एसएसपी ने पूर्व अध्यक्ष की गिरफ्तारी हेतु किया इनाम घोषित इटावा एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर वाँछित अभियुक्त कुलदीप गुप्ता उर्फ संटू की गिरफ्तारी हेतु 25,000/-रूपए का इनाम घोषित किया राजीव यादव आत्महत्या मामले में राजनीति तेज समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल सिंह यादव,जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव ने मृतक राजीव यादव के घर जाकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया तो वही दूसरी तरफ कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने भी मृतक राजीव यादव के घर जाकर उनके इकलौते पुत्र सिद्धार्थ यादव को ढांढस बंधाकर न्याय दिलाने का भरोसा दिया। राजीव यादव के पासर्थिक शरीर को यमुना नदी से बाहर निकलवाने में सदर विधायक श्रीमती सरिता भदोरिया इटावा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता बीजेपी का भरपूर सहयोग रहा। कर्मचारी एसोसिएशन ने भी अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की माँग पुलिस प्रशासन से की है।

Related Articles

Back to top button