जन जन की बातराज्य
Trending

इटावा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का फूटा आक्रोश, लंबित भुगतान और अन्य समस्याओं को लेकर CDO को सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो रिपोर्ट इटावा एक्सप्रेस

इटावा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का फूटा आक्रोश, लंबित भुगतान और अन्य समस्याओं को लेकर CDO को सौंपा ज्ञापन
ब्यूरो इटावा एक्सप्रेस
इटावा। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ, जनपद इटावा की एक महत्वपूर्ण बैठक 25 अक्टूबर 2026 को मोतीझील चौराहा स्थित लोक निर्माण विभाग के निर्माण खण्ड-3 कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में जनपद के विभिन्न विभागों में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कर्मचारियों ने लंबित भुगतान और अन्य विभागीय समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग उठाई।बैठक में महासंघ के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान कर्मचारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित समस्याओं को सामने रखते हुए उनके समाधान की मांग की। महंगाई भत्ता, वेतन और एरियर भुगतान में देरी का मुद्दा उठा बैठक में कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि महंगाई भत्ते (DA) की किस्तों और अन्य एरियर का भुगतान समय से नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा, वेतन भुगतान में देरी की समस्या भी प्रमुखता से उठाई गई। कर्मचारियों का कहना था कि समय पर भुगतान नहीं होने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मृतक आश्रितों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के भुगतान की मांग महासंघ ने मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को मृतक आश्रित सेवा में नियुक्ति देने तथा नगदीकरण, ग्रेच्युटी और बीमा सहित अन्य देयकों का समय से भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की। वहीं, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के जीपीएफ, पेंशन और ग्रेच्युटी जैसे देयकों के लंबित रहने का मुद्दा भी उठाया गया। इसके अतिरिक्त कर्मचारियों की चिकित्सा प्रतिपूर्ति का भुगतान लंबित होने तथा सिंचाई विभाग और लोक निर्माण विभाग में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अब तक शासकीय यूनिफॉर्म उपलब्ध नहीं कराए जाने की समस्या भी सामने रखी गई। मुख्य विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन। इन समस्याओं को लेकर कर्मचारियों में नाराजगी व्याप्त है। इसी क्रम में महासंघ के पदाधिकारियों और कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य विकास अधिकारी, इटावा से मुलाकात कर समस्याओं के निस्तारण के लिए ज्ञापन सौंपा।महासंघ के अनुसार, मुख्य विकास अधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। इस पर महासंघ ने मुख्य विकास अधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया और कर्मचारियों की समस्याओं के जल्द समाधान की अपेक्षा जताई। ये पदाधिकारी रहे प्रमुख रूप से उपस्थित ज्ञापन सौंपने वालों में शैलेंद्र शर्मा (जनपद संरक्षक), धर्मेंद्र कुमार (जिलाध्यक्ष), सौरभ कुमार (जिला मंत्री), भीम सिंह यादव (जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष), भागीरथ (जिला कोषाध्यक्ष), पंकज चौधरी (जिला प्रभारी), शिवमंगल दास (जिला कार्यवाहक अध्यक्ष), विनोद यादव, रमेश चंद्र (जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष), राजेश कुमार, राजकुमार, राजीव कुमार, विपिन कुमार, जीवन कुमार, गिरेन्द्र सिंह, सोबरन सिंह, नरेंद्र सिंह (जिला उपाध्यक्ष), ज्ञान सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। महासंघ की प्रमुख मांग है कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए, ताकि कर्मचारियों को राहत मिल सके।

Related Articles

Back to top button