धर्मलोकल स्टोरी

स्व. प्रद्युम्न कुमार बाजपेयी जी की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

इटावा एक्सप्रेस सम्पादक राजीव यादव

स्व. प्रद्युम्न कुमार बाजपेयी  जी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा, बच्चों को वितरित की पाठ्य सामग्री

इटावा। परशुराम सेवा समिति उत्तर प्रदेश के संरक्षक एवं वरिष्ठ कवि स्वर्गीय प्रद्युम्न कुमार बाजपेयी की प्रथम पुण्यतिथि पर पक्का बाग स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय बाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में स्वर्गीय प्रद्युम्न कुमार बाजपेयी के पुत्र कुमार अंकुल बाजपेयी एवं कुमार अनुरूप बाजपेयी तथा भतीजे प्रकाश बाजपेयी द्वारा बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई।

परशुराम सेवा समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील सम्राट ने स्वर्गीय बाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय प्रद्युम्न कुमार बाजपेयी सरल, सहज एवं साहित्यप्रेमी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने अपने सामाजिक एवं साहित्यिक कार्यों के माध्यम से समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। डॉ. सुशील सम्राट ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वर्गीय बाजपेयी का समाज और साहित्य के प्रति समर्पण प्रेरणादायी था। उनके विचार और कार्य आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। इस अवसर पर समिति के प्रदेश महामंत्री जयशिव मिश्रा, कोषाध्यक्ष गोपाल जी मिश्रा, राजेंद्र देव दुबे, आशुतोष त्रिपाठी, गोपाल मिश्रा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button