ताजा ख़बरेंराजनीतिराज्यशिक्षा
Trending

बन्द  प्राथमिक विद्यालय में मनाया गया शिक्षक दिवस

इटावा एक्सप्रेस सम्पादक राजीव यादव

बन्द  प्राथमिक विद्यालय में मनाया गया शिक्षक दिवस सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने  भाजपा सरकार पर साधा निशाना जसवंतनगर। ब्लॉक जसवंतनगर के ग्राम नगला चेतराम में बंद प्राथमिक विद्यालय परिसर में शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं सुविख्यात दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रचार-प्रसार पर जितना बजट खर्च किया गया, यदि उसका एक प्रतिशत भी शिक्षा व्यवस्था पर खर्च किया जाता तो प्रदेश में हजारों विद्यालयों को बंद करने की नौबत नहीं आती। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का उद्देश्य पीडीए समाज के बच्चों को शिक्षा से वंचित करना है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे महंगे निजी विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाएंगे, इसलिए सरकारी विद्यालयों का बंद होना उनके भविष्य के लिए चिंता का विषय है। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पीडीए समाज अब जागरूक हो चुका है और आने वाले समय में जनता अपने अधिकारों के प्रति सजग होकर ऐसी ताकतों को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर बंद विद्यालय को पुनः संचालित कराने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही जनमानस के जीवन में बेहतर बदलाव लाने के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने की बात कही।इस अवसर पर जिला सचिव रोहित श्रीवास्तव एवं समाजवादी पार्टी जसवंतनगर ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर सिंह यादव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। ब्यूरो रिपोर्ट इटावा एक्सप्रेस

Related Articles

Back to top button