बैंक यूनियनों की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल का ऐलान

बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। देशभर में 28, 29 और 30 सितंबर 2026 को तीन दिवसीय बैंक हड़ताल का आह्वान किया गया है। ऐसे में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं

बैंक यूनियनों की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया गया है। हड़ताल के दौरान बैंक शाखाओं में होने वाले कई नियमित काम प्रभावित होने की संभावना है। इसी को देखते हुए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों को जरूरी बैंकिंग कार्य 25 सितंबर तक पूरा करने की सलाह दी है। ग्राहक हड़ताल के दौरान मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, UPI और ATM जैसी डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, शाखाओं से जुड़े जरूरी कामों के लिए ग्राहकों को पहले से तैयारी करने की सलाह दी गई है।अगर आपको बैंक शाखा से कोई जरूरी काम है, तो उसे समय रहते निपटा लें, ताकि हड़ताल के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।इटावा एक्सप्रेस के लिए  राजीव यादव

Back to top button