
11 सितम्बर26 को मनाया जाएगा आचार्य विनोवा भावे जी का जन्मोत्षव

ब्यूरो इटावा एक्सप्रेस इटावा। चम्बल घाटी विनोबा भावे मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह शाक्य ने बताया कि संत शिरोमणि आचार्य विनोबा भावे जी का जन्मोत्सव 11 सितम्बर 2026, शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जन्मोत्सव कार्यक्रम सुबह 10 बजे अवंतीबाई सरस्वती विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल, आनंद नगर, चौरसिया बाग, इटावा में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में आचार्य विनोबा भावे जी के अनुयायियों एवं मिशन से जुड़े सभी साथियों को आमंत्रित किया गया है।राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह शाक्य ने अपील करते हुए कहा कि सभी साथी अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर आचार्य विनोबा भावे जी को पुष्पांजलि अर्पित करें और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लें।निवेदक राजवीर सिंह शाक्य राष्ट्रीय अध्यक्ष, विनोबा भावे मिशन समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण




