नगर पालिका परिषद इटावा ने पर्यावरणविद डॉक्टर आशीष त्रिपाठी को नियुक्त किया अपना ब्रांड एम्बेसडर
रिपोर्ट इटावा एक्सप्रेस हिंदी समाचार पत्र

नगर पालिका परिषद इटावा ने पर्यावरणविद डॉक्टर आशीष त्रिपाठी को नियुक्त किया अपना ब्रांड एम्बेसडर 
इटावा नगर पालिका परिषद इटावा ने सर्पमित्र डॉक्टर आशीष त्रिपाठी को स्वच्छता,पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रचार प्रसार के लिये अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। विदित हो कि,डॉक्टर आशीष जनपद इटावा की जनता को पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण के लिये पिछले 20 वर्षों से लगातार ही जागरूक करते चले आ रहे हैं । उनके द्वारा जनपद इटावा में पिछले कई वर्षों से विभिन्न सर्पों की प्रजाति को बचाने रेस्क्यू करने व जनता को विषहीन व विषधारी सर्पों के बारे में जानकारी देकर सर्प दंश से जागरूक करने के लिये लगातार जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है I वे संस्था ओशन ऑर्गनाइजेशन फ़ॉर कंजर्वेशन ऑफ एनवायरमेंट एंड नेचर के माध्यम से जनपद में अब तक कई विद्यालयों व महाविद्यालयों में पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण से जुड़े जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर हजारों स्कूली छात्र छात्राओं को वन्यजीव एवं जैवविविधता संरक्षण अभियान से जोड़ने के साथ उन्हें सर्पदंश से बचाव व सर्पदंश के बारे में जानकारी दे रहे है। डॉक्टर आशीष इटावा पुलिस सेवा डायल 112 के साथ भी जनपद में जहरीले सर्पो को घरों से सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें उनके प्राकृतवास में छोड़ रहे है। मिशन स्नेक बाइट डेथ फ्री इंडिया के यूपी कोर्डिनेटर डॉक्टर आशीष के पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण के लिए किये जा रहे इन्हीं प्रयासों को दृष्टिगत रखते हुये उन्हें नगर पालिका परिषद, इटावा द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता, पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से अपना ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर पालिका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजीव यादव,महामंत्री सुनील वर्मा ने अधिशाषी अधिकारी एंव डॉक्टर आशीष त्रिपाठी का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया ।
इसी क्रम में संगठन के प्रांतीय महामंत्री अरविंद धनगर, पालिका के जलकल अभियंता मुंशीलाल वर्मा, उपाध्यक्ष अनिल वाजपेई, उपाध्यक्ष आनंद शुक्ला,उपाध्यक्ष आकाश प्रताप सिंह,उपाध्यक्ष अनिल यादव, जलकल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष वीरेन्द्र वर्मा, प्रशान्त गौड, जयन्त शुक्ला, कर्मचारी शिक्षक बेल्फेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रजनीश राठौर,राज्य स्वायत्त शासन सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष मुनेश यादव, एसोसिएशन के नगर अध्यक्ष वृजमोहन यादव, नितिन यादव ,ओशन डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर डॉक्टर पीयूष दीक्षित, रुद्राक्ष त्रिपाठी, राजीव यादव,विनीत कुमार ने भी सर्पमित्र डॉक्टर आशीष त्रिपाठी को नगर पालिका परिषद के ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किये जाने पर माल्यार्पण कर बधाई दी ।
उनकी इस उपलब्धि पर उनके कई इष्टमित्रों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी है। इटावा एक्सप्रेस हिंदी समाचार पत्र




