
नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप 
इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के ग्राम मड़ैया मुसावली में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुंजन (उम्र लगभग 22 वर्ष) ने बीती रात्रि अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मायके पक्ष को खबर मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि विवाह के बाद से ही गुंजन को प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके चलते उसकी मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि मृतका की शादी 29 अप्रैल 2025 को हुई थी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा किसी भी पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




