अपराधताजा ख़बरेंप्रशासनब्रेकिंग न्यूज़

शिवकिशोर की 14.95 लाख की संपत्ति जब्त

इटावा एक्सप्रेस संपादक राजीव यादव

शिवकिशोर की 14.95 लाख की संपत्ति जब्त

इटावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा जय प्रकाश सिंह द्वारा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु अपराधियों के विरूद्व निरोधात्मक कार्यवाही अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण , क्षेत्राधिकारी चकरनगर के नेतृत्व में थाना चकरनगर पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप कारित कर धन एवं संपत्ति अर्जित करने वाले अभियुक्त शिवकिशोर के विरुद्ध 14(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए लगभग 14,95,000/- रुपये की संपत्ति की जब्ती की गई । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक थाना चकरनगर ने फर्जी तरीके से गिरोह बनाकर समाज विरोधी कार्यकर धन एवं सम्पत्ति अर्जित करने वाले अभियुक्त शिवकिशोर के विरूद्व नियमानुसार कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली पर अपराध संख्या 30/22 धारा 3(1) गैगस्टर एक्ट बनाम शिवकिशोर पुत्र रामशंकर निवासी ग्राम हैवरा थाना सैफई जिनपद इटावा अभियोग पंजीकृत कराया गया था। पंजीकृत अभियोग में नामित अभियुक्त द्वारा दिनांक 9जून.2022 को न्यायालय इटावा में पुलिस के भारी दबाब के कराण आत्मसमर्पण कर दिया था । विवेचना के दौरान जानकारी हुई कि अभियुक्त् द्वारा अपराध एवं समाज विरोधी कार्य कर काफी चल एवं अचल संपत्ति अर्जित की गई है जिसके तहत अभियुक्त के विरूद्व गैगस्टर एक्ट की धारा 14(1)की कार्यवाही हेतु रिपोर्ट प्रेषित की गयी थी ।

 जिलाधिकारी इटावा द्वारा 14 जून2022 को उक्त अभियुक्त की संपत्ति को जब्त करने के आदेश निर्गत किये नियमानुसार कार्यवाही के साथ आज दिनांक 27 जून 2022 को थाना चकरनगर एवं थाना बिठौली पुलिस द्वारा चकरनगर क्षेत्र में बनाये गये मकान का जब्तीकरण किया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट आशुतोष दुबे इटावा एक्सप्रेस

Related Articles

Back to top button