सर्व सामूहिक विवाह समारोह में 15 जोड़ों का विवाह सम्पन्न
रिपोर्ट इटावा एक्सप्रेस अजय कुमार

सर्व सामूहिक विवाह समारोह में 15 जोड़ों का विवाह सम्पन्न
सर्व सामूहिक विवाह समारोह दिनांक 27/11/2023 लव कुश जनकल्याण सेवा समिति रजि० उत्तर प्रदेश, के तत्वाधान में दिनांक 27/11/2023 को समिति द्वारा 15 नव विवाहित जोड़ो का सामूहिक विवाह राजकीय इण्टर कालेज इटावा के ग्राउण्ड में संपन्न कराया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती ज्योति गुप्ता, व विशिष्ट अतिथि सर्वेश शाक्य, प्रदीप शाक्य (बबलू) जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी इटावा, बदन सिंह कुशवाहा, डा०, आंनद कुशवाहा डॉक्टर सरिता कुशवाहा, राजकुमार कुशवाहा भ. क. कुशवाहा माहसभा , श्रीमती सुनीता कुशवाहा (पृधानाचार्या उदी), नेरेन्द्र कुशवाहा, पंकज कुशवाहा उदयभान यादव, रविन्द्र कुशवाहा आदि ने नव विवाहित जोड़ो को आर्शीवाद दिया,
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. कमल कुशवाहा ने किया। इस कार्यक्रम की कार्यकरणी हुकुम सिंह (अध्यक्ष)प्रवन्धक राजकुमार (मंडी अध्यक्ष), कोषाध्यक्ष धर्मवीर सिंह उप प्रवन्धक मुकेश कुमार, संयोजक विनोद कुमार रावत उपाध्यक्ष सुमित नारायण, राहुल व गजेन्द्र सिंह आदि कार्यकारणी मौजूद रही, कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों ने कहा कि शादी में होने वाले फिजूल खर्चे को बचाने के लिए ऐसे कार्यक्रम निरंतर होते रहने चाहिए आने वाली तिथि 12 मार्च 2024 को कम से कम 51 जोडो की शादी कारने का संकल्प लिया गया,




