इटावा में मानवता की मिसाल: पूर्व प्रधान मानिकपुर मोहन राकेश राजपूत ने पीड़ित परिवार को दिया आर्थिक सहयोग
ब्यूरो रिपोर्ट, इटावा एक्सप्रेस

इटावा में मानवता की मिसाल: पूर्व प्रधान मानिकपुर मोहन राकेश राजपूत ने पीड़ित परिवार को दिया आर्थिक सहयोग
ब्यूरो रिपोर्ट, इटावा एक्सप्रेस
इटावा। जनपद में हाल ही में हुए एक दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की दुखद मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। इस हृदयविदारक घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया और लोगों की आंखें नम हो गईं।
इसी दुख की घड़ी में समाज सेवा और इंसानियत की एक प्रेरणादायक मिसाल सामने आई है। राजपूत समाज के सक्रिय समाजसेवी एवं पूर्व ग्राम प्रधान राकेश राजपूत मानिकपुर मोहन पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने शोक संवेदना परिजनों को सांत्वना दी और आर्थिक सहयोग के रूप में 5100 रुपये का चेक प्रदान किया।
इस दौरान उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। उनकी इस पहल को क्षेत्र में सराहा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह का सहयोग न केवल आर्थिक रूप से सहारा देता है, बल्कि पीड़ित परिवार को मानसिक मजबूती भी प्रदान करता है।
बताया जा रहा है कि लोधी समाज के इतिहास में पहली बार इस प्रकार किसी दुखद घटना में आगे बढ़कर इस तरह सहयोग किया गया है, जो समाज में आपसी भाईचारा, संवेदना और एकता की नई मिसाल पेश करता है।
क्षेत्रीय लोगों ने राकेश राजपूत के इस सराहनीय कार्य की जमकर प्रशंसा की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।




