जो देश अपना इतिहास याद नही रखता,उसका भूगोल भी बदल जाता है
इटावा एक्सप्रेस आशीष त्रिपाठी

जो देश अपना इतिहास याद नही रखता,उसका भूगोल भी बदल जाता है
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने मनाया आजादी का अमृत महोत्सव इटावा आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कम्पोजिट विद्यालय विचारपुरा ब्लॉक बढ़पुरा व नगला पीर में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिजन सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गायत्री बाजपेई सहित खण्ड शिक्षा अधिकारी विनोद चन्द्र पांडेय,जिला मंत्री राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राकेश पाण्डेय व वन्यजीव विशेषज्ञ सर्पमित्र डॉक्टर आशीष त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से भारत माँ की आरती व तिलक वंदन के साथ दीप प्रज्वलन किया।
आजादी के अमृत महोत्सव के इस कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों के सम्मान के क्रम में गायत्री बाजपेई को अंग वस्त्र ओढ़ाकर व पुष्प गुच्छ भेंटकर विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया तत्पश्चात सभी अतिथियों को भी विद्यालय परिवार द्वारा अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। बच्चों ने कार्यक्रम में वंदे मातरम व सुंदर झंडा गीत भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की प्रपौत्री व पौत्री श्रीमती गायत्री बाजपेई ने कहा कि,जो देश अपना इतिहास याद नही रखता,उसका भूगोल भी बदल जाता है । जनपद औरैया निवासी उनके स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे स्वर्गीय पूज्यनीय परबाबा आदरणीय शिवदर्शन लाल बाजपेई 6 महीने 14 दिन तक जेल में रहे जिन्होंने केवल चने खाकर ही पूरी सजा काटी थी। व बाबा शिवाधार लाल बाजपेई जी (कांग्रेसी नेता) भी एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे जिन्हें अंग्रेजों ने अपने साथियों को तार भेजने पर बर्फ की सिल्ली पर बांधकर निर्ममता से पीटा था लेकिन वे उनके आगे झुके नहीं उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की पेंशन भी प्राप्त थी वे आजादी की लड़ाई में जेल भी गये थे। उन्होंने बताया कि,उनके पूज्यनीय परबाबा बीएचयू के संस्थापक प0 मदन मोहन मालवीय जी के पुराने सखा भी रहे थे । खण्ड शिक्षा अधिकारी विनोद चन्द्र पांडेय ने कहा कि,आजादी के अमृत महोत्सव की शुरुवात 12 मार्च 2021 को साबरमती आश्रम से हुई जिस दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने दांडी यात्रा के साथ नमक सत्याग्रह शुरू किया था। उन्होंने कार्यक्रम में मेधावी बच्चों को पुरुस्कृत किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉक्टर आशीष त्रिपाठी ने कहा कि, आगामी 15 अगस्त 2022 को आजादी के 75 साल पूर्ण होने के अवसर पर देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य है कि, देश की 18 से 35 उम्र की आज की दिग्भ्रमित युवा पीढ़ी अपने देश की संस्कृति व गौरवशाली इतिहास से परिचित हो व उसका महत्व समझ सके। जिला मंत्री राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राकेश पाण्डेय ने बच्चों को प्रतियोगिता परीक्षा में आगे बढ़ने व देश प्रेम के लिये प्रेरित किया।कार्यक्रम के संयोजक व राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला मंत्री डॉक्टर पीयूष दीक्षित ने कहा आज देश की आजादी के भागीदारी उन कर्मठ सिपाहियों को याद करने का शुभ दिन आया है ऐसे में हम सब ऐसे महान पूर्वजों के श्री चरणों मे अपना सादर शीश झुकाते है। विद्यालय स्टाफ में विचारपुरा से प्रधानाध्यापिका शकीला बानो, सहा0 अध्यापिका सीमा शुक्ला, सोनी कुमारी, मीना कुमारी,सरिता,प्रीती, नसरीन, डॉक्टर पीयूष दीक्षित, सत्यवीर, ग्राम प्रधान विचारपुर विनीता देवी, प्रधान प्रतिनिधि मुकेश यादव व नगला पीर से प्रधानाद्यापिका शाहीन बेगम,संकुल शिक्षिका आभा पुरवार, सहायक अध्यापिका अर्चना पाण्डेय,विनय वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ,श्वेता अग्निहोत्री ,लीना पाल प्रिया शैरी सहित विद्यालय स्टाफ में गुड्डी देवी,रूपवती,ओमवती,मीरा देवी,अनीता देवी मौजूद रही। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का आभार संकुल शिक्षिका आभा पुरवार ने किया।




