ताजा ख़बरेंप्रशासन

वृद्धाश्रम का सीडीओ ने किया औचक निरीक्षण सुविधाओं की जानकारी ली, संवासियों में बांटे फल व मिष्ठान

इटावा एक्सप्रेस फिरोजाबाद

वृद्धाश्रम का सीडीओ ने किया औचक निरीक्षण
सुविधाओं की जानकारी ली, संवासियों में बांटे फल व मिष्ठान


मुख्य विकास अधिकारी फिरोजाबाद ने मंगलवार अपरान्ह बन्ना रोड, टूण्डला स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित एवं स्वैच्छिक संस्था के माध्यम से संचालित वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम में 20 महिला एवं 22 पुरुष संवासी सहित कुल 42 संवासी तथा 9 कर्मचारी उपस्थित पाए गए।मुख्य विकास अधिकारी ने वृद्धाश्रम में रह रहे संवासियों से बातचीत कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही,सुविधाओं की जानकारी ली और उनकी कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान उन्होंने संवासियों को फल एवं मिष्ठान का वितरण भी किया।
निरीक्षण में बताया गया कि,कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत 50 संवासियों को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। इसके साथ ही पिछले माह वृद्धाश्रम में आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें 17 संवासियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। शेष संवासियों के नाम सूची में होने के कारण आयुष्मान कार्ड नहीं बन सके।मुख्य विकास अधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि वृद्धाश्रम में आवासित संवासियों की पेंशन एवं अन्य समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराकर उन्हें अवगत कराया जाए। साथ ही संवासियों की उचित देखरेख एवं बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी टूण्डला एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी फिरोजाबाद उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button