जन जन की बातदेशराज्यलोकल स्टोरीशिक्षा

जेनिथ परिवार ने संत कबीर नगर में उल्लास के साथ मनाई कम्पनी की 14वीं वर्षगांठ

रिपोर्ट इटावा एक्सप्रेस राजीव यादव

जेनिथ परिवार ने संत कबीर नगर में उल्लास के साथ मनाई कम्पनी की 14वीं वर्षगांठ
ब्यूरो रिपोर्ट इटावा एक्सप्रेस 
संत कबीर नगर। Zenith परिवार की ओर से 7 मार्च 2026 को जिले में कम्पनी की 14वीं वर्षगांठ बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कम्पनी से जुड़े सदस्य, पदाधिकारी एवं आम लोग शामिल हुए। इस दौरान कम्पनी द्वारा अपने प्रोडक्ट और बिजनेस प्लान को अपडेट करते हुए नई जानकारियां भी साझा की गईं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कम्पनी के सीएमडी अवधेश जी ने उपस्थित सभी लोगों को कम्पनी की प्रगति, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि Zenith परिवार लगातार अपने प्रोडक्ट की गुणवत्ता और प्लान को बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रहा है, जिससे कम्पनी को आज के दौर के अनुसार तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि कम्पनी का लक्ष्य अपने बेहतर प्रोडक्ट और प्रभावी प्लान के माध्यम से इंडिया लेवल पर नम्बर वन कम्पनी बनना है।
वहीं कार्यक्रम में मौजूद फाउंडर मेंबर मनोज कुमार रावत ने भी लोगों को संबोधित किया। उन्होंने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पर जोर देते हुए मरीजों को परहेज के महत्व के बारे में बताया और कम्पनी के विभिन्न प्रोडक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सही खान-पान और उचित परहेज के साथ प्रोडक्ट का उपयोग करने से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिल सकता है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कम्पनी की 14वीं वर्षगांठ पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और Zenith परिवार की निरंतर प्रगति की कामना की। पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साह और उमंग से भरा रहा।

Related Articles

Back to top button