भरथना ग्राम पंचायत खितौरा विलखना में बाबा साहब की मूर्ति रखने की मांगी अनुमति
इटावा एक्सप्रेस

भरथना ग्राम पंचायत खितौरा विलखना में बाबा साहब की मूर्ति रखने की मांगी अनुमति 
इटावा। भरथना के ग्राम पंचायत खितौरा विलखना में डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा स्थापित कराने के संबंध में कंचन सिंह यादव पुत्र जयवीर सिंह यादव, निवासी खितौरा पिलखना ने इटावा जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर एक प्रार्थना पत्र देकर मांग की है कि हम भारतीय संविधान के निर्माता, महान समाज सुधारक और भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर के अनुयायी और प्रशंसक हैं। बाबा साहब का देश के लिए अभूतपूर्व योगदान रहा है।
डॉ अम्बेडकर जी ने समानता, सामाजिक न्याय और शिक्षा के क्षेत्र में जो कार्य किए हैं, वे हमेशा प्रेरणादायक रहेंगे, उनकी स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने और युवाओं को उनके आदर्शों से अवगत कराने के उद्देश्य से, हम खितौरा कुशगवाँ मार्ग,पानी की टंकी के पास(निकट सार्वजनिक शौचालय) के पास उनकी प्रतिमा स्थापित करना चाहते हैं।
इसलिए इस स्थान का चुनाव किया गया है क्यों कि यह स्थान सार्वजनिक है,और यहाँ अधिक लोगों की आवाजाही रहती है। इस स्थान पर शहीद स्व. रमेश यादव जी की प्रतिमा है।अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि इस पुनीत कार्य के लिए आवश्यक अनुमति प्रदान करने की कृपा करें और सहयोग करें, हम आपको आश्वस्त करते हैं कि मूर्ति की स्थापना और रखरखाव की समस्त जिम्मेदारी हमारी रहेगी। आपकी शीघ्र अनुमति की प्रतिक्षा रहेगी।




