जन जन की बातताजा ख़बरेंराजनीतिराज्यलोकल स्टोरी

लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बने रामकुमार तथा मंत्री अंशुल चौहान

www.etawahexpress.com

लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बने रामकुमार तथा मंत्री अंशुल चौहान
इटावा। लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के जनपद शाखा के चुनाव में रामकुमार अध्यक्ष, अंशुल चौहान मंत्री, राहुल यादव कार्यकारी अध्यक्ष, श्रीमती गोमती वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मुलायम सिंह उपाध्यक्ष, नागेंद्र सिंह कोषाध्यक्षमंत्री, नवीन कुमार सैनी संगठन मंत्री, अभय सिंह संयुक्त मंत्री तथा भैया लाल संप्रेक्षक निर्वाचित हुए। निर्वाचन प्रक्रिया में चुनाव अधिकारी के रूप में कानपुर से पधारे सुरेश सिंह एवं कानपुर देहात से मोहम्मद आरिफ ने पारदर्शी तरीके से चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई।

कर्मचारी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष राजीव यादव के संरक्षण में एवं राज्य कर्मचारी संघ परिषद के जिला अध्यक्ष अरविंद धनगर तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता के पर्यवेक्षण में चुनाव के परिणाम घोषित किए गए। सुनो संपन्न कराने में लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के क्षेत्रीय अध्यक्ष बृजेंद्र यादव, क्षेत्रीय मंत्री प्रीतम भारद्वाज, रामबाबू यादव, इस्लाम अली, मनोज कुमार, राजेश तिवारी, प्रवीण पांडे,सुनीता रानी व्यास, राजीव चौहान, सिनोद पाल, इंसाफ अली, विवेक कुमार, सूरज कुमार, राहुल कुमार सहित कोषागार कार्यालय से मनोज कुमार एवं सुधीर त्रिपाठी तथा सिंचाई विभाग से सुदीपकमल, अनिल बाजपेई सहित लोक निर्माण विभाग के समस्त कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

रिपोर्ट इटावा एक्सप्रेस

Related Articles

Back to top button