राजनीति
Trending

भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट

इटावा एक्सप्रेस सम्पादक राजीव यादव

भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट

इटावा। भारतीय जनता पार्टी इटावा के जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने 5 कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान इटावा जनपद के संगठनात्मक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संगठन को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। अन्नू गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रेरणादायी मार्गदर्शन और सशक्त नेतृत्व भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए ऊर्जा एवं प्रेरणा का निरंतर स्रोत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button