
जसवंतनगर में सड़क हादसे में युवक की मौत दयालपुरा निवासी 35 वर्षीय बलराम की सैफई में इलाज के दौरान मृत्यु
जसवंत नगर के ग्राम दयालपुरा में एक सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई युवक की पहचान दयालपुरा निवासी बलराम उर्फ डिंपी पुत्र सहदेव सिंह के रूप में हुई है गंभीर रूप से घायल बलराम सिंह ने सैफई पीजीआई में इलाज के दौरान 2 दिसंबर की सुबह दम तोड़ दिया। यह हादसा 27 नवंबर2025 की शाम हुआ था बलराम इटावा में लोहान्ना चौराहे पर स्थित एक भट्ठे में मुनीम का काम करता था 27 नवंबर की शाम इटावा से अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था तभी रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गया। दुर्घटना में बलराम गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद उसे इटावा जिला अस्पताल लाया गया।
जहां से सैफई पीजीआई रेफर कर भर्ती कराया गया |कई दिनों के चले इलाज के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी पोस्टमार्टम के बाद 2 दिसंबर की शाम 7:00 बजे दयालपुरा में उसका अंतिम संस्कार किया




