इटावा के भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता जी के मंडल बसरेहर द्वितीय मे प्रथम आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत
इटावा एक्सप्रेस रिपोर्ट प्रवीन गौतम

इटावा के भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता जी के मंडल बसरेहर द्वितीय में प्रथम आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत
जनपद इटावा भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ अन्नू गुप्ता के बसरेहर क्षेत्र में प्रथम आगमन पर ढोल नगाड़े के साथ जोरदार स्वागत किया गया बरालोकपुर के वर्तमान प्रधान बिशुन लाल कठेरिया जी और भाजपा नेता मंडल के महामंत्री ध्रुब प्रताप सिंह कठेरिया ने माननीय जिलाध्यक्ष जी को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मान किया
वही भाजपा के मंडल महामंत्री ध्रुव प्रताप सिंह कठेरिया ने अपने साथियों के साथ फूल माला पहनाकर स्वागत किया वही जनपद इटावा के जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों के लिए बहुत सारे काम किए गरीब जन धन योजना, किसान सम्मान निधि, पेंशन योजना जैसी कई स्कीम भाजपा सरकार ने ही लॉन्च की वही ध्रुव प्रताप सिंह कठेरिया के साथ आए मंडल के कार्यकर्ता मुकेश शाक्य, उदय कठेरिया, हिमांशु दुबे, शिब कुमार राठौर, सर्वोद कठेरिया अशोक यादव पूर्व प्रधान ने साथ में आये अथिति गणों का फूल माला पहनाकर स्वागत व सम्मान किया वही इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख बसरेहर बबलू यादव बढ़पुरा ब्लॉक प्रमुख श्री गणेश राजपूत व भाजपा जिलाउपाध्यक्ष श्री हरिनाथ कुशवाह , जिला मंत्री राहुल राजपूत,भाजपा नेत्री प्रीती दुबे पूर्व चैयरमेन इकदिल शौरभ दीक्षित,मंडल मंत्री अभिषेक प्रधान दतावली, अंकित सैनी, समीर सक्सेना सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे




