भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष मन्नू सिंह ने चलाया सदस्यता अभियान
रिपोर्ट इटावा एक्सप्रेस राजीव यादव

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष मन्नू सिंह ने चलाया सदस्यता अभियान 
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रदेश अध्यक्ष के कुशल संचालन में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जिसके चलते आज इटावा के ग्राम चंद्रपुर में यूनियन के जिलाध्यक्ष मन्नू सिंह के नेतृत्व में एक जनसभा को आयोजित कर किसानों को सदस्यता ग्रहण कराई गई जिसमें दर्जनों ने सदस्यों ने भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक जनपद इटावा कार्यकारिणी में सदस्यता ग्रहण की नए सदस्यों ने जिलाध्यक्ष का आभार प्रकट करते हुए आश्वासन दिया कि हम सभी लोग भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के दायित्वों को ईमानदारी और निष्ठापूर्ण निर्वाह करेंगे 
बैठक को संबोधित करते हुए जिला कोषाध्यक्ष श्री कृष्ण यादव ने बताया कि यह सदस्यता अभियान 25 सितंबर की लखनऊ में होने वाली महापंचायत की तैयारी के लिए चलाया जा रहा है लखनऊ में होने वाली महापंचायत में भारी से भारी संख्या में पहुंचने के लिए कोषाध्यक्ष श्रीकृष्ण यादव ने सभी से अपील की
बैठक का कुशल संचालन ग्राम अध्यक्ष अशोक कुमार जी द्वारा किया गया, आज की बैठक में कई दर्जनों किसान एवं पदाधिकारी जिलाध्यक्ष मन्नू सिंह , कोषाध्यक्ष श्री कृष्णा यादव, ग्राम सभा प्रतापनेर अध्यक्ष संजीव , अशोक भूपेंद्र सिंह यादव, सुनील जैन, रामलखन ,अभिषेक ,राजेश कुमार, रवि यादव , सीटू यादव राहुल यादव सत्यवीर सिंह इंद्रपाल सिंह राजीव कुमार सहदेव सिंह मोहन लाल यादव विश्वनाथ सिंह विवेक राम कैलाश संतोष मुन्नालाल हाकिम सिंह सूबेदार सिंह, जनक सिंह, नाथूराम, शिव सिंह, सुरेंद्र कुमार, सुघर सिंह, रामप्रताप रामचंद्र रणवीर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे




