धर्म

पहले जत्था के अमरनाथ यात्री सकुशल बाबा भोलेनाथ के दर्शन करके घर वापस लौटे

इटावा एक्सप्रेस

पहले जत्था के अमरनाथ यात्री सकुशल बाबा भोलेनाथ के दर्शन करके घर वापस लौटे

श्रद्धालुओं ने मिठाई चाय नाश्ता कराकर उनका स्वागत सत्कार किया स्वागत करने वाले अरविंद शर्मा सचिन शर्मा इमरान मंसूरी आदि लोगों ने स्वागत किया  18 सदस्यीय प्रथम जत्था अमरनाथ भोले बाबा के दर्शन कर सकुशल वापस लौटा भोले तेरा रूप निराला अमरनाथ में डेरा डाला, जय घोष के साथ जत्था अमरनाथ यात्रियों का-ढोल नगाड़ो के साथ फूल मालाओं से हुआ स्वागत इटावा बाबा अतर अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति के तत्वाधान में अतर सिंह के नेतृत्व में 18 सदस्यी जत्था सकुशल वापस लौटा इस अवसर पर उनका फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया गया

जत्थे में शामिल अमरनाथ यात्रा से लौटे हुये युवाओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि भोले तेरा रूप निराला अमरनाथ में डेरा डाला, कश्मीर की वादी में भोले शंकर की शादी में आदि नारो से रेलवे स्टेशन से शहर शिवमय हो गया।  अमरनाथ यात्रियों में बाबा अतर सिंह अजीत यादव प्रिंस यादव मुनीष कुमार शर्मा कमलेश शर्मा अरविंद कुमार यादव ,अमित शर्मा गौरव शर्मा गौरव पाल वैभव शुक्ला राजकुमार शर्मा दीपक शर्मा, तरुण रंजन गुप्ता, कमल जैन शिवम यादव आदि सहित अन्य लोग प्रमुख से मौजूद रहे । ब्यूरो रिपोर्ट विनीत कुमार इटावा एक्सप्रेस

Related Articles

Back to top button