कोतवाली इटावा में आयोजित पीस कमेटी बैठक में सभी धर्मों के धर्मगुरु व प्रशासन रहा मौजूद
नवागंतुक जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बुके भेंटकर किया स्वागत

कोतवाली इटावा में आयोजित पीस कमेटी बैठक में सभी धर्मों के धर्मगुरु व प्रशासन रहा मौजूद
सभी ने शांति व्यवस्था रखने की अपील की
नवागंतुक जिला अधिकारी अवनीश कुमार राय का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बुके भेंट कर किया स्वागत
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा जयप्रकाश सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफार्म पर कोई भी आपत्तिजनक एवं उत्तेजनात्मक/भड़काऊ पोस्ट प्रेषित ना करें जिससे कि जनपद की कानून व्यवस्था प्रभावित हो और जनता में आक्रोश उत्पन्न हो इटावा पुलिस की ओर से सोशल मीडिया सेल, साइबर सेल, सर्विलांस टीम एवं सभी थाने पर गठित सोशल मीडिया टीम द्वारा लगातार सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म की मॉनिटरिंग की जा रही है अगर किसी भी व्यक्ति द्वारा किसी भी प्रकार की भ्रामक, भड़काऊ, उत्तेजनात्मक एवं आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर प्रेषित या आगे प्रसारित की जाती है तो उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी
कोतवाली इटावा में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में नवागत जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट ,एसपी सिटी कपिलदेव सिंह, सीओ सिटी अमित कुमार सिंह,
चेयरमैन प्रतिनिधि फुरकान अहमद, व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित,
जिला महामंत्री आकाशदीप जैन, कोषाध्यक्ष क़ामिल कुरैशी, रफत अली खान, भारतेन्द्र भारद्वाज, शहनशाह वारिसी, अब्दुल अंसारी, लकी, जैनुल आब्दीन सहित सभी धर्मों के प्रबुद्जन मौजूद रहे। ब्यूरो रिपोर्ट राजीव यादव इटावा एक्सप्रेस




