प्रशासन

सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार गौड की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा जनपद स्तरीय अंतरविभागीय द्वितीय बैठक का किया गया आयोजन

इटावा एक्सप्रेस सम्पादक राजीव यादव

इटावा 29 मार्च  2023  सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार गौड की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा जनपद स्तरीय अंतरविभागीय द्वितीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वर्ष 2022 की भांति वर्ष 2023 में भी संचारी रोगों की रोकथाम हेतु प्रभावी उपाय अपनाते हुए व्यापक तरीके से अभियान जनपद में चलाये जाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने द्वारा बताया गया कि शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2023 में संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 अप्रैल से 30 अप्रैल तक तथा दस्तक अभियान 17 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2023 तक जनपद में चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, जल भराव रोकने तथा शुद्ध पेयजल उपलब्धता पर विशेष जोर देते हुए सभी विभाग व्यवहार परिवर्तन तथा प्रचार-प्रसार की भी व्यापक योजना बनायें, ताकि जन सामान्य तक सभी जानकारियों की शुलभ उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण हेतु विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय स्थापित करते हुए एक साथ कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनपद तथा ब्लाक स्तर पर समन्वय समितियों का गठन कर नियमित अन्तराल पर विभिन्न विभागों द्वारा किये गये कार्य निष्पादन तथा जनपद में रोग की स्थिति की समीक्षा हेतु इन समितियों की बैठक आयोजित करायी जाये।   बैठक में ब्लाक स्तर पर नोडल अध्यापकों का संवेदीकरण, स्थानीय निकायों पर संवेदीकरण बैठकें, ब्लाक स्तरीय ग्राम प्रधान संवेदीकरण बैठक तथा ब्लाक चिकित्सालय पर आशा, एएनएम तथा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का संवेदीकरण कराये । इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी गीताराम, जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button