जन जन की बातप्रशासनराजनीतिलोकल स्टोरी

नगरपालिका कर्मचारियों के बीच पांच मांगों पर समझौता

18जुलाई को होने वाला धरना प्रदर्शन स्थगित

नगर पालिका कर्मचारियों के बीच पांच मांगों पर समझौता  18 जुलाई को होने वाला धरना प्रदर्शन स्थगित किया  गया इटावा राज्य स्वायत्त शासन कर्मचारी परिषद का 5 सूत्री मांगों को लेकर 18 जुलाई 2022 को नगर पालिका परिसर में होने वाला धरना प्रदर्शन समझौता वार्ता के बाद स्थगित कर दिया गया है

राज्य स्वायत्त शासन कर्मचारी महामंत्री राजीव यादव और कर्मचारी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन महामंत्री सुनील वर्मा ने बताया कि

ई ओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी और नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि फ़ुरकान अहमद के साथ हुई वार्ता में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के मानदेय में कटौती की वापसी जलकल कर्मचारियों के बकाया एरियर के भुगतान सहित सभी पांच मांगों पर सहमति बनी प्राथमिक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद यादव कर्मचारी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री अरविंद धनगर सिंचाई विभाग के प्रांतीय उपाध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता प्रमोद राजपूत रामविलास यादव, अध्यक्ष राजीव यादव, महामंत्री सुनील वर्मा उपाध्यक्ष अनिल बाजपेई आदि लोग उपस्थित रहे

इटावा एक्सप्रेस ब्यूरो रिपोर्ट राजीव यादव

Related Articles

Back to top button