
करहल समाचार करहल के सेन्ट एस एस एम में मनाया गया बाल दिवस 
सेन्ट एस एस एम स्कूल किशनी रोड़ करहल मैंनपुरी में पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती बाल दिवस के रूप में बड़े धूमधाम से मनाई गई सर्वप्रथम विद्यालय की प्रधानाचार्या योग्यता यादव ने दीप प्रज्ज्वलित किया और डायरेक्टर राम जीवन दुवे ने पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया राम जीवन दुवे जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री रहे पंडित जवाहरलाल नेहरू की जीवनी के बारे में बताया एसी क्रम में बाल दिवस के बारे में बताते हुए बताया कि नेहरू जी को बच्चों से बड़ा स्नेह और लगाव था और वे बच्चों को देश का भावी निर्माता मानते थे। जवाहरलाल नेहरू को दुनिया के बेहतरीन स्कूलों और विश्वविद्यालयों में शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिला था। सन् 1947 में भारत को आजादी के बाद प्रधानमंत्री बने और 27 मई 1964 को उनके निधन तक इस पद पर बने रहे। चाचा नेहरू ने अपने कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में चिकित्सा के क्षेत्र में बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य किए जो आज भी सराहनीय है और देश के आधुनिक विकास के साथ साथ महिलाओं की स्थित को भी सुधारने के लिए उन्होंने कई कार्य किए नेहरू जी एक सफल राजनीतिक और एक उत्तम लेखक भी थे उनके द्वारा कई लेख पत्रिकाएं लिखी गई साथ ही विद्यालय के बच्चों ने अपने हाथों द्वारा पोस्टर पर बनाए चाचा नेहरू जी के छाया चित्रों का भी अवलोकन किया , साथ ही बच्चों द्वारा भाषण निबंध कविता आदि को सुना और सभी बच्चों से कहा कि आप सभी में चाचा नेहरू जैसी प्रतिभाएं छुपी हुई है जिनको हमें उजागर करना है और विद्यालय में मिष्ठान और उपहार बच्चों को वितरण किये गए। इस अवसर पर डायरेक्टर रामजीवन दुबे, प्रधानाचार्या, योग्यता यादव, वाइस प्रिंसिपल सुशील कुमार त्रिपाठी, अध्यापक ब्रिजेेश कुमार, गुलशन यादव, अंकित यादव , सौरभ कुमार, शिवानी, पल्लवी, प्रतीक्षा गौर, जाग्रती दुवे, सपना, कीर्ती समेत आदि लोग रहे मौजूद।




