
एडीजी रेलवे श्री प्रकाश डी० बने पुलिस महानिदेशक (डीजी)
उत्तर प्रदेश पुलिस को मिला नया नेतृत्व उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एवं अपर पुलिस महानिदेशक (रेलवे) श्री प्रकाश डी० को पदोन्नत कर पुलिस महानिदेशक (डीजी) बनाया गया है। उनकी पदोन्नति दिनांक 01 मार्च 2026 को घोषित की गई। वर्ष 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी श्री प्रकाश डी० अपने कुशल नेतृत्व, अनुशासनप्रिय कार्यशैली एवं प्रभावी प्रशासनिक क्षमता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने सेवाकाल में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। श्री प्रकाश डी० की इस गौरवपूर्ण पदोन्नति पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।




