जन जन की बात

एनजीआई में आयोजित हुई कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव, 14 छात्र-छात्राओं का चयन

ब्यूरो रिपोर्ट इटावा एक्सप्रेस

एनजीआई में आयोजित हुई कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव, 14 छात्र-छात्राओं का चयन
ब्यूरो रिपोर्ट इटावा एक्सप्रेस
इटावा। नारायन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स (NGI) में बीबीए एवं बीसीए के छात्र-छात्राओं के लिए कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान स्मार्ट डेकोर कंपनी की टीम संस्थान परिसर में पहुंची और प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का चयन लिखित परीक्षा एवं मौखिक साक्षात्कार के माध्यम से किया।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान के वाइस चेयरमैन इं. अंकित तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने लिखित परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को साक्षात्कार का सामना करने से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थियों के चयन में सहायता मिल सके।
संस्थान के प्राचार्य योगेश कुमार ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नारायन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स भविष्य में भी इस प्रकार की कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव लगातार आयोजित करता रहेगा, ताकि छात्र-छात्राएं अपने उज्ज्वल एवं सफल भविष्य का निर्माण कर सकें।
कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 50 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिनमें से कंपनी द्वारा 14 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में बीबीए विभागाध्यक्ष अनुरुद्ध यादव, योगेश वर्मा, श्वेता सिंह, श्रीमती सुमन लता, बीसीए विभागाध्यक्ष राहुल पाल, ईशा, अभिषेक मिश्रा, जयंत यादव तथा डीएलएड विभागाध्यक्ष योगीराज पुरवार एवं चन्द्र कुमार का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button