दुर्घटना

तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, 15वें दिन इलाज के दौरान मौत

ब्यूरो रिपोर्ट राजीव यादव इटावा एक्सप्रेस

तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, 15वें दिन इलाज के दौरान मौत
ब्यूरो रिपोर्ट राजीव यादव इटावा एक्सप्रे
इटावा। थाना वैदपुरा क्षेत्र के छिमारा रोड पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से घायल साइकिल सवार की सैफई पीजीआई में इलाज के दौरान 15वें दिन मौत हो गई।                     फाइल फोटो मृतक  हादसा 23 जनवरी 2026 को शाम लगभग 5 बजे हुआ था।
जानकारी के अनुसार, साइकिल सवार श्याम सिंह सैनी (निवासी राय नगर पोस्ट निलोई, थाना वैदपुरा, जिला इटावा) साइकिल से निमंत्रण खाने जा रहे थे।  इसी दौरान जसवंतनगर की ओर से आ रही तेज गति मोटरसाइकिल (यूपी 84 एम 9068) ने पीछे से उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि श्याम सिंह के सिर में गंभीर चोटें आईं।
मृतक के भाई देवेन्द्र कुमार पुत्र शंकर लाल सैनी, निवासी रायनगर थाना वैदपुरा, ने बताया कि घटना छिमारा रोड स्थित आईटीआई स्कूल के सामने हुई। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और घायल भाई को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सैफई पीजीआई रेफर कर दिया।
सैफई पीजीआई में लगातार 15 दिनों तक इलाज चलने के बाद श्याम सिंह सैनी ने दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे चार बच्चों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से आरोपी मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही अन्नदाता किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और ढांढस बंधाया।

Related Articles

Back to top button