दुर्घटना

कार सवार ने स्कूटी में मारी टक्कर, हादसे में मां-बेटे की मौ

इटावा एक्सप्रेस

कार सवार ने स्कूटी में मारी टक्कर, हादसे में मां-बेटे की मौत 

बेटे की एक माह पहले हुई थी शादी गॉव में पसरा मातम शोक का माहौल    रिपोर्ट इटावा एक्सप्रेस रजनीश कुमार मैनपुरी। करहल थाना क्षेत्र के सरसई गांव के सडक हादसे में मां-बेटे की मौत हो गर्ई। यह घटना सोमवार शाम करीब 5 बजे नगला बिहारी के पास हवाई पट्टी रोड पर हुई। जानकारी के अनुसार, सरसई निवासी पंकज यादव (पुत्र ब्रज गोपाल) अपनी मां गीता देवी के साथ कुम्हावर के पास मुड़न की मडैया स्थित एक मंदिर से लौट रहे थे। नगला बिहारी के पास हवाई पट्टी पर उनकी स्कूटी को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी. हादसे में मां गीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पंकज यादव ने सैफई पीजीआई में दम तोड दिया। बताया जा रहा है कि पंकज की शादी एक महीने पहले ही हुई थी। मां बेटे की दर्दनाक मौत से गांव में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button