धर्म

श्री पंडोखर दरबार में हजारों लोगों की समस्या का हुआ समाधान

इटावा एक्सप्रेस सुघर सिंह

श्री पंडोखर दरबार में हजारों लोगों की समस्या का हुआ समाधान जसवंतनगर के रामलीला मैदान में आयोजित किया गया दिव्य दरबार। इटावा एक्सप्रेस सुघर सिंह सैफई जसवंतनगर ( इटावा) विश्व प्रसिद्ध त्रिकालदर्शी श्री पंडोखर धाम के पीठाधीश्वर पंडित गुरु शरण शर्मा का तीन दिवसीय दरबार जसवंत नगर के रामलीला मैदान में आयोजित किया गया जिसमें हज़ारों की संख्या में लोगों ने पहुंच कर अपने जीवन से जुड़ी समस्याओं को जाना और उनके निराकरण का उपाय की जानकारी प्राप्त की। श्री पंडोखर सरकार के दिव्य दरबार का आयोजन ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर के द्वारा किया गया था इस दिव्य दरबार में प्रदेश भर के तमाम जनपदों से लोग अपनी समस्या का उपाय जानने के लिए पहुंचे थे।  26 से 28 अक्टूबर तक तीन दिन तक लगातार चले इस विशाल दिव्य दरबार का आयोजन शाम को 4बजे से 7 बजे तक किया गया।  पंडोखर सरकारी ऐसे संत हैं जिन्हें भूत भविष्य वर्तमान की पूरी जानकारी है वह पर्चा बनाकर सामने बैठे व्यक्ति का पल भर में भविष्य जान लेते हैं और उसके भूत भविष्य वर्तमान की पूरी जानकारी पल भर में सामने लाकर रख देते हैं। पंडोखर सरकार के पीठाधीश्वर गुरु शरण शर्मा अन्य पर्चा बनाने वाले फर्जी संतों पर भी जमकर बरसते हैं। और कहते हैं कि संत के नाम पर समाज को गुमराह करने वाले धोखा देने वाले अपनी हरकतों से बाहर जाएं। अगर उनमें हिम्मत है तो पंडोखर आकर मेरे सवालों का जवाब दे दें उन्हें 11 लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा पंडोखर सरकार का यह एलान देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। मध्य प्रदेश के बालाजी श्री पंडोखर सरकार व हाथीवान महाराज से कृपा प्राप्त गुरु शरण जी महाराज दुखी, पीड़ित इंसानों की विभिन्न समस्याओं का सटीक समाधान बता देते हैं। देश के वह सबसे प्राचीन ऐसे पीठाधीश्वर है, जिनकी तुलना किसी से नहीं है। 32 वर्षों से श्री पंडोखर सरकार का दरबार दतिया जिले की भांडेर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंडोखर में लगता है। अपनी बाल्यावस्था से ही लोगों को विस्मृत और चमत्कारित कर देने वाले गुरु महाराज को लोगों के मन के अंदर की पीड़ा उनकी जिज्ञासा और उनकी विभिन्न समस्याओं को जान लेने की दिव्य दृष्टि श्री हनुमान जी महाराज की कृपा से प्राप्त है।

Related Articles

Back to top button