प्रशासन

भू माफियाओं से प्रशासन ने 450 बीघा जमीन कराई कब्जा मुक्त

ब्यूरो रिपोर्ट इटावा एक्सप्रेस भरथना संवाददाता अतुल कुमार

भरथना/इटावा
भू माफियाओं से प्रशासन ने 450 बीघा जमीन कराई कब्जा मुक्त
आपको बताते चले कि इटावा के भरथना तहसील क्षेत्र अंतर्गत कुर्रा पहले दिन भूमाफियाओं से 180 बीघा जमीन को मुक्त कराया गया है ।

वहीं जमीन कब्जा मुक्त कराने पहुंचे एसडीएम भरथना कुमार सत्यमजीत ने बताया कि भरथना क्षेत्र के कुर्रा गांव में राजस्व चकबंदी विभाग द्वारा 450 बीघा जमीन चिन्हित की गई थी। जिस जमीन पर भू माफियाओं का कब्जा था। पहले दिन कार्रवाई में 180 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त करा लिया गया है, बाकी अन्य जमीन को भी एक-दो दिन में कब्जा मुक्त करा दिया जाएगा।
इस जमीन पर पिछले कई वर्षों से कब्जा था जोकि पिछले दिनों में इसको खाली करा दिया गया था लेकिन दोबारा से कब्जा कर लिया गया।
वहीं मौके पर पहुंचे भरथना सीओ विवेक जावला का कहना है कि राजस्व व चकबंदी विभाग द्वारा जो जमीन है वो कब्जा मुक्त कराई जा रही है, जिसमें पर्याप्त मात्रा में पुलिसबल मौजूद है। जब तक यहाँ पर कार्यवाही चलेगी तब तक सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
ब्यूरो रिपोर्ट इटावा एक्सप्रेस भरथना संवाददाता अतुल कुमार

Related Articles

Back to top button