
पूर्व सांसद डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव ने गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद
झांसी : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद डॉ.चंद्रपाल सिंह यादव ने कुर्बानी और समर्पण के त्यौहार ईद -उल-अजहा की सभी मुस्लिम भाईयों को शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने कहा कि बकरीद का पर्व हमें समर्पण का संदेश देता है। इस त्यौहार के माध्यम से सभी लोगों का आपस में प्रेम और सद्भाव बढ़ता है। उन्होंने कहाकि बकरीद पर समस्त क्षेत्रवासियों के जीवन में प्रेम, प्रसन्नता और समृद्धि आए ऐसी मेरी कामना है। डॉ.चंद्रपाल सिंह यादव पूर्व सांसद, समाजवादी पार्टी झांसी
रिपोर्ट नीरज जैन इटावा एक्स्प्रेस झांसी




