जलकल विभाग नगर पालिका परिषद इटावा की आवश्यक बैठक परिषद के प्रांतीय महामंत्री राजीव यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई
राजीव यादव RanMedia इटावा एक्सप्रेस हिन्दी समाचार पत्र

जलकल विभाग नगर पालिका परिषद इटावा की आवश्यक बैठक परिषद के प्रांतीय महामंत्री राजीव यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई,
रिपोर्ट राजीव यादव RanMedia इटावा एक्सप्रेस हिन्दी समाचार पत्र
इटावा आज दिनांक 24-4-2022 को राज्य स्वायत्त शासन कर्मचारी परिषद उत्तर प्रदेश जनपद शाखा जलकल विभाग नगर पालिका परिषद इटावा की आवश्यक बैठक परिषद के प्रांतीय महामंत्री राजीव यादव की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद इटावा में सम्पन्न हुई |
बैठक को सम्बोधित करते हुए परिषद के महामंत्री सुनील वर्मा ने कहा कि पालिका कर्मचारियों की न्यायोचित पांच सूत्रीय मांग पत्र का निस्तारण पालिका प्रशासन को समय रहते कर देना चाहिए उन्होंने कहा कि पालिका कर्मचारी अपने को अकेला न समझे जिले के तमाम संगठन आवश्यकता पड़ने पर कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ देने को तैयार है | परिषद के उपाध्यक्ष अनिल वाजपेई ने कहा कि पालिका के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान पालिका प्रशासन को शीघ्र कर देना चाहिए | अन्यथा कर्मचारी संघ बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होगा |कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष आनन्द शुक्ला ने कहा कि सेवानिवृत्ति कर्मचारियों को सेवा में पुनः स्थापित करना न्यायोचित नहीं है | परिषद के उपाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि पालिका के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के एरियर का भुगतान शीघ्र नहीं हुआ तो आंदोलन करना ही एकमात्र रास्ता होगा | कर्मचारी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रजनीश राठौर ने कहा कि पालिका के आउटसोर्सिंग तमाम कर्मचारियों का पी. एफ. पुराने ठेकेदार द्वारा जमा नहीं किया गया है जिसके कारण पालिका के आउटसोर्सिंग अल्प वेतन भोगी कर्मचारियों में पालिका प्रशासन के विरोध में भारी रोष व्याप्त है | उन्होंने कहा कि पालिका प्रशासन ने पी.एफ. शीघ्र न जमा कराया तो पालिका के हजारों आउटसोर्सिंग कर्मचारी आंदोलन को मजबूर होगे | राज्य स्वायत्त शासन सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मुनेश यादव ने कहा कि पालिका के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का 7 माह का एरियर बकाया है जिसका भुगतान अभी तक नहीं किया गया है जबकि कई बार कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता में पालिका प्रशासन द्वारा आश्वासन दिये गये कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के एरियर का भुगतान शीघ्र करवा दिया जायेगा | फिर भी अभी तक कोई कार्यवाही न होने के कारण पालिका कर्मचारी आंदोलन की राह पर जाने को मजबूर है |जलकल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा ने कहा कि वर्ष 2018 से पालिका के जलकल विभाग के कर्मचारियों के ओवरटाइम का भुगतान नही किया जा रहा है जबकि कई बार लिखित रूप से पालिका प्रशासन को अवगत कराया गया कि जलकल विभाग के स्थायी कर्मचारियों के ओवरटाइम का भुगतान शासनादेश के अनुसार शीघ्र करवाया जाये | किंतु 3 वर्ष से अधिक समय व्यतीत होने के उपरांत भी पालिका प्रशासन हम लोगों की जायज मांग को सुनने को तैयार नहीं है | बैठक के अंत में बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपने अध्यक्षी सम्बोधन में परिषद के प्रांतीय महामंत्री राजीव यादव ने कहा कि पालिका प्रशासन की हठधर्मी के चलते हुए पालिका के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा जो किसी कीमत पर सहन नहीं किया जायेगा | उन्होंने कहा कि जलकल विभाग के कर्मचारियों का अतिरिक्त वेतन का भुगतान 3 वर्ष से नहीं हो रहा है जो न्याय संगत नहीं है | उन्होंने कहा कि पालिका प्रशासन को शीघ्र ही अंतिम नोटिस दिया जायेगा | फिर भी पालिका कर्मचारियों की 5 सूत्रीय मांगों का निस्तारण नहीं किया जाता है तो जिले के अन्य कर्मचारी संघटनों को लेकर नगर पालिका परिषद इटावा में बड़ा आंदोलन किया जायेगा | बैठक में कर्मचारी नेता मंजीत कठेरिया, वृजमोहन यादव, सतेन्द्र महेश्वरी, देवेंद्र पाल, श्रवण वाजपेई, पवन त्रिपाठी, सिंटू शर्मा, आनंद यादव, किशन प्रकाश, रामकिशन, जमील सादिक, औबेस खान, सुशील चतुर्वेदी, सुशील शुक्ला, मंजुल दीक्षित, आजाद यादव, रामसेवक यादव, जन्टर सिंह, दिनेश दुबे, अनिल दुबे, सहित पालिका के सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे | ब्यूरो रिपोर्ट राजीव यादव आर ए एन मीडिया अब इटावा एक्सप्रेस हिन्दी समाचार पत्र




