राजनीति

राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति नें बीबीएस विद्या पीठ स्कूल पहुंच कर वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को किया संबोधित

संवाददाता वीर सिंह इटावा एक्सप्रेस औरैया

राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति नें बीबीएस विद्या पीठ स्कूल पहुंच कर वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को किया संबोधित

बच्चों की प्रस्तुतियां देखकर अभिभावकों को गर्व और आत्मसंतोष की अनुभूति होती है- राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होगी- धर्मवीर प्रजापति राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति का आज औरैया स्थित बीबीएस विद्या पीठ स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आगमन हुआ वहां उन्होंने दीप प्रज्वलन के बाद अपने अभिभाषण में कहा कि प्रदेश में होने वाली होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होगी। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान चलने वाला ‘लिस्ट सिस्टम’ अब पूरी तरह बंद हो चुका है। भर्ती में किसी भी तरह की सिफारिश, सेटिंग या मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राज्यमंत्री के जनपद आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूल-मालाएं पहनाकर और पगड़ी बांधकर उनका स्वागत किया। उनके आगमन से जिले में राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल भी तेज दिखाई दी। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे राज्यमंत्री बीबीएस विद्या पीठ स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रस्तुतियां देखकर अभिभावकों को गर्व और आत्मसंतोष की अनुभूति होती है। मंत्री ने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज की शिक्षा प्रणाली में पढ़ाई के साथ संस्कारों का समावेश बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, भाजयुमो प्रदेश मंत्री सौरभ भूषण शर्मा, विद्यालय प्रबंधक गौरव भूषण शर्मा, प्रधानाचार्य रमणीक कौर सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। विद्यालय के बच्चों क़े द्वारा सांस्कृतिक व धार्मिक गीतों पर अपनी अपनी प्रस्तुति से आए हुए सभी अतिथियों व अभिभावकों का मन मोह लिया। होमगार्ड भर्ती को लेकर मंत्री ने दोहराया कि सरकार की प्राथमिकता योग्यता आधारित चयन है। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया को सरल और न्यायसंगत बनाकर सरकार ने बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए हैं, जिससे समाज के हर वर्ग को लाभ मिल रहा है।

 

Related Articles

Back to top button