सिरसागंज पुलिस टीम द्वारा हत्या के अभियोग में नामजद अभियुक्त चेला उर्फ पंकज को मय आलाकत्ल के किया गिरफ्तार
इटावा एक्सप्रेस फिरोजाबाद ब्यूरो चीफ गौरव तेनुगुरिया

सिरसागंज पुलिस टीम द्वारा हत्या के अभियोग में नामजद अभियुक्त चेला उर्फ पंकज को मय आलाकत्ल के किया गिरफ्तार 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा जघन्य अपराधों में लिप्त अभियुक्त गण के विरुद्ध प्रचलित अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, फिरोजाबाद के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिरसागंज पुलिस टीम द्वारा हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए दिनांक 14.09.2022 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त चेला उर्फ पंकज को गिरफ्तार किया गया ।
पूछताछ का विवरण उक्त के सम्बन्ध में कडाई से पूछताछ की गई तो गिरफ्तारशुदा अभियुक्त ने बताया कि मेरा दोस्त संजू पुत्र रामबाबू दिवाकर निवासी राजेंद्र नगर हैवतपुर रोड थाना-सिरसागंज जिला फिरोजाबाद उम्र करीब 28 वर्ष जो मेरे साथ किराये के मकान अरावं रोड प्रतापनगर सिरसागंज में रह रहा था, मुझे अपने दोस्त संजू की कोई बात बुरी लगी इस बात से आहत होकर दिनांक 11.9.2022 की रात्रि में उसके सिर पर ईट से प्रहार कर गम्भीर रुप से घायल कर दिया, जिसकी दौराने उपचार एस.एन मेडीकल कालेज आगरा में मृत्यु हो गयी ।
घटना के सम्बन्ध में मृतक संजू के पिता द्वारा थाना सिरसागंज पर दिनांक 12.9.2022 को तहरी देकर अभियुक्त चेला उर्फ पंकज उपरोक्त के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराया था, अभियुक्त की निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल एक अदद पत्थर का टुकडा वजन करीब 03 किलो ग्राम को बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त गण को माननीय न्यायालय वास्ते आवश्यक कार्यवाही हेतु पेश किया जा रहा है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1.चेला उर्फ पंकज पुत्र शीशपाल सिंह निवासी करहरा सिरसागंज फिरोजाबाद ।
बरामदगीः– हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल एक अदद पत्थर का टुकडा वजन करीब 03 किलो ग्राम
पंजीकृत अभियोगः-
1. मुकदमा संख्या 594/22 धारा 302 भादवि थाना सिरसागंज फिरोजाबाद । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम 1. प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक थाना सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद ।
2. निरीक्षक अपराध दयाशंकर सिंह थाना सिरसागंज
3. कॉन्स्टेबल 1070 सौरभ कुमार थाना सिरसागंज
4. कांस्टेबल 1214 अर्चित कुमार थाना सिरसागंज




