राज्य

राज्य स्वायत्त शासन कर्मचारी परिषद उत्तर प्रदेश का द्विवार्षिक 25वा प्रांतीय अधिवेशन 6दिसम्बर 2024

राजीव यादव

इटावा। राज्य स्वायत्त शासन कर्मचारी परिषद उत्तर प्रदेश का द्विवार्षिक 25 वा प्रांतीय अधिवेशन दिनांक 6 दिसम्बर 2024 को नगर पंचायत गोसाई गंज जनपद अयोध्या में परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष कुशल पाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा lजिसमें प्रदेश की निकायों से भारी संख्या में कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे। उक्त जान‌कारी राज्य स्वायत्त शासन कर्मचारी परिषद, उत्तर प्रदेश के प्रांतीय महामंत्री राजीव यादव ने देते हुए बताया, कि अधिवेशन कार्यक्रम में प्रदेश के निकाय कर्मचारियों की 15 सूत्रीय मांग पत्र पर चर्चा होगी। उन्होंने प्रदेश की निकायों के कर्मचारियों से अधिवेशन कार्यक्रम में दिनांक 06 दिसम्बर 2024 को नगर पंचायत गोसाईगंज जनपद अयोध्या में प्रात: 10 बजे समय से पहुँचने की अपील की है। भवदीय (राजीव यादव) प्रान्तीय महामंत्री

Related Articles

Back to top button