धर्म

चंद्रप्रभु प्रकट स्थल चरण छतरी पर निर्माण लड्डू बहुत ही धूम धाम से चढ़ाया गया

इटावा एक्सप्रेस

भारतीय जैन मंच (हिंद ग्रुप) द्वारा श्री 1008 चंद्रप्रभु भगवान के मोक्ष कल्याणक दिवस के अवसर पर चंद्रवार यमुना किनारे चंद्रप्रभु प्रकट स्थल चरण छतरी पर निर्माण  लड्डु बहुत ही धूम धाम से चढ़ाया गया ।हिंद प्रवीन जैन ने बताया कि जैन धर्म के 8 वें तीर्थंकर श्री 1008 चंद्रप्रभु भगवान को आज ही के फाल्गुन शुक्ल सप्तमी को मोक्ष प्राप्त हुआ था आज के दिन की जैन धर्म में एक विशेष मान्यता है इसी श्रृंखला में भारतीय जैन मंच (हिंद ग्रुप) द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चंद्रवार यमुना नदी के तट पर स्थित चंद्रप्रभु प्रकट स्थल (चरण छतरी) पर मोक्ष कल्याणक निर्माण लाडु बहुत ही धूम धाम से चढ़ाया गया भगवान के पूजन से यमुना तट भक्तिमय हो गया ।  महामंत्री हिंद अनिकेत जैन ने चंद्रप्रभु प्रकट स्थल (चरण छतरी) के इतिहास के बारे में बताया कि लगभग तीन दशक पूर्व मुनिराज श्री 108 वसुनंदी जी महाराज की प्रेरणा से भारतीय जैन मंच द्वारा इस चरण छतरी का निर्माण कराया गया था नगर के चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन मन्दिर में स्थित भगवान चंद्रप्रभु की विश्व में सबसे बड़ी व चमत्कारी स्फटिक प्रतिमा इस यमुना नदी के इसी किनारे से निकाली गई थी । कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जैन मंच यु. प्र. के अध्यक्ष हिंद अंकुश जैन, अजय जैन, विनय जैन, अंजू जैन, खुशबू जैन, महक जैन, रश्मि जैन, कपिल जैन, सीमा जैन आदि श्रद्धालु जन व महिलाएं उपस्थित रहीं

Related Articles

Back to top button