जन जन की बातप्रशासनराजनीतिराज्यलोकल स्टोरी

अंतत: नगर पालिका परिषद इटावा ने मानी 11 सूत्रीय मांग धरना/प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी काम पर लौटेंगे

इटावा एक्सप्रेस राजीव यादव

अंतत: नगर पालिका परिषद इटावा ने मानी 11 सूत्रीय मांग धरना/प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी काम पर लौटेंगे

अंतत: नगर पालिका परिषद इटावा ने मानी 11 सूत्रीय मांग धरना/प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी काम पर लौटेंगे
नगर पालिका परिषद इटावा के वरिष्ठ सभासद शरद बाजपेई के अथक प्रयासों से 11 सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 3 दिनों से धरने पर बैठे नगर पालिका परिषद इटावा के स्थाई एवं आऊटसोर्सिंग कर्मचारी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मण्डल एवं प्रभारी अधिशाषी अधिकारी के बीच धरना स्थल पर हुई वार्ता के पश्चात मांगे पूर्ण होने पर धरना समाप्ति की घोषणा संगठन के अध्यक्ष राजीव यादव एवं महामंत्री अनिल बाजपेई ने की।
नगर पालिका परिषद इटावा के कर्मचारी विगत 3 दिनों से अपनी वेतन विसंगति सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना/प्रदर्शन कर रहे थे। 3 दिनों से नगर पालिका परिषद इटावा के सभी कार्यालयों में तालाबंदी थी। इस धरना/प्रदर्शन के कारण नगर पालिका से जुड़े आम जनता के कोई कार्य नहीं हो सके। अंतत: धरने के तीसरे दिन प्रभारी अधिशाषी अधिकारी अवधेश तिवारी कर्मचारियों के बीच धरना स्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों के प्रतिनिधि मण्डल से वार्ता की। प्रतिनिधि मण्डल में राज्य स्वायत्त शासन कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष राजीव यादव कर्मचारी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री अरविंद धनगर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद यादव राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा परिषद के जिला संरक्षक प्रदीप सक्सेना एसोसिएशन के प्रान्तीय उपाध्यक्ष उमा शंकर गुप्ता एसोसिएशन के प्रान्तीय उपाध्यक्ष प्रमोद राजपूत सफाई मजदूर मोर्चा के जिलाध्यक्ष लाखन सिंह बाल्मीकि कर्मचारी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रजनीश राठौर राज्य स्वायत्त शासन कर्मचारी परिषद के जिला महामंत्री अनिल बाजपेई, प्रशान्त गौड़, जयंत शुक्ला, अनिल यादव, दिलीप यादव, श्रीमती मीरा यादव एवं कर्मचारी नेता बृजेश यादव, मोहसिन खान, सतीश यादव, गोविन्द सिंह ,विशाल सिंह मौजूद रहे। बैठक के पश्चात सौहार्द पूर्ण वातावरण में आन्दोलन समाप्ति की घोषणा की गई। इससे पूर्व नगर पालिका परिषद इटावा के स्थाई एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने रोज की भांति 11: बजे धरना शुरू हुआ धरने को समर्थन देने के लिए प्राथमिक शिक्षक संघ, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, सिंचाई संघ, कोषागार कर्मचारी संघ, पी०डब्लू०डी० संघ, सहित कई संगठन अपने-अपने दर्जनों साथियों सहित पहुंचे।

Related Articles

Back to top button